Maharashtra: क्या साथ आएंगे उद्धव और राज ठाकरे? चर्चा के बीच संजय राउत बोले- हमारा भावनात्मक लगाव

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

महाराष्ट्र में मौजूदा सियासी घमासान के बीच मुंबई के बाद उल्हासनगर में भी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को एक साथ आने की अपील करने वाले बैनर चर्चा का विषय बन गए हैं। एमएनएस पदाधिकारी-सुभाष हटकर ने ऐसा बैनर लगाया है जो चर्चा का विषय बन गया है। यह मांग ऐसे समय में आई है जब शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को अजित पवार के विरोध का सामना करने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है। इन सब के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे ने इस्तीफे की खबर को किया खारिज, बोले- अजित पवार के आने से हमारी सरकार और भी मजबूत हुई

NCP को लेकर रखी बात

राकांपा में मचे उठा-पटक पर संजय राउत ने कहा कि अजित पवार के कारण उन्होंने (शिंदे गुट ने) शिवसेना छोड़ी और अब एक-दूसरे के साथ आ गए हैं। सीएम एकनाथ शिंदे और उनके 40 चोर कह रहे हैं कि वे हमारे साथ हैं। यह सब दिखावा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह (शरद पवार) हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। बालासाहेब ठाकरे 84-86 वर्ष के थे, हमें हमेशा उनसे प्रेरणा और ताकत मिलती रही। बात उम्र की नहीं है। आपको बता दें कि अजित पवार ने शरद के उम्र को लेकर तंज कसा था जिसके पर वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मैं चाहे मैं 82 का हूं या फिर 92 का हो जाऊं, अभी भी मैं प्रभावी हूं।

प्रमुख खबरें

Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद

Yemen Conflict Alert: हूती ठिकानों पर सेना के भीषण प्रहार, UN ने दी बड़े युद्ध की चेतावनी

नशे के विरुद्ध एक अभियान

Sukhbir Badal ने महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करने की मांग की, Delimitation Bill पर भी समर्थन का ऐलान