IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI के नए नियम की पूरी जानकारी

By Kusum | Sep 28, 2025

बीसीसीआई ने एक अहम नीतिगत बदलाव करते हुए फैसला किया है कि अंडर-19 और अंडर-16 खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलना होगा। रविवार को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया। इसे आईपीएल 2026 सीजन से पहले लागू किया जाएगा। 

बता दें कि, बीसीसीआई के इस कदम को घरेलू क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। ये सुनिश्चित करने का प्रयास है कि उभरते हुए क्रिकेटर फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट की चकाचौंध वाली दुनिया में प्रवेश कनरे से पहले लंबे प्रारूप में अपने कौशल को निखार सकें। 

वहीं नए नियम से रणजी ट्रॉफी और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे भारत को लाल गेंद वाला सिस्टम मजबूत होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जा सकेगा। हालांकि, इससे युवा क्रिकेटरों की संख्या सीमित हो सकती है लेकिन उम्मीद है कि इसके परिणामस्वरूप बेहतर तैयार होकर एथलीट पेशेवर लीग में प्रवेश करेंगे। 

प्रमुख खबरें

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।