क्या भाजपा के साथ करेंगे गठबंधन? ओवैसी बोले- समंदर के दो किनारे एक नहीं हो सकते

By अंकित सिंह | Aug 11, 2021

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी  एआईएमआईएम लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। असदुद्दीन ओवैसी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि उत्तराखंड में 22 सीटों पर एआईएमआईएम के उम्मीदवार उतरेंगे। इन सबके बीच विपक्ष लगातार ओवैसी की पार्टी पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगा रहा है। बिहार विधानसभा में भी महागठबंधन की ओर से यह कहा गया कि ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम है। ध्रुवीकरण की राजनीति को बल देने के लिए और वह भाजपा की मदद करने के लिए अपने उम्मीदवारों उतारते हैं। इन्हीं सवालों के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विपक्ष को सोचना होगा कि उन्हें क्या करना है। भाजपा के साथ गठबंधन पर ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले के मुकाबले 50-55 ज़िलों में हमारा संगठन मजबूत है। यकीन है कि हमारे उम्मीदवार विधायक बनेंगे। भाजपा के साथ जाने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। समंदर के दो किनारे एक नहीं हो सकते। दूसरी पार्टियों को सोचना है कि वे क्या करेंगे? 

प्रमुख खबरें

Delhi के प्रकाश विहार में युवक की हत्या, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

Bigg Boss 20 Latest Updates: तलाक पर बात करने पर भड़कीं Mahhi Vij, रोते हुए दी खुली चेतावनी

Kolkata-Mumbai Air India Flight Hijack Threat | टेक-ऑफ से ठीक पहले मिला हाईजैक का गुप्त नोट... कांप उठे यात्री, खाली कराया गया विमान!

Mother Dairy ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं, दिल्ली-एनसीआर में लागू होंगी नई दरें