क्या आप मुझसे शादी करोगी? न्यू हैम्पशायर की एक रैली में ट्रंप समर्थक ने निक्की हेली से पूछा ये सवाल, मिला दिलचस्प जवाब

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2024

जीओपी के राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली को न्यू हैम्पशायर की एक रैली में एक अप्रत्याशित सवाल मिला जब एक डोनाल्ड ट्रम्प समर्थक ने उनके भाषण को बीच में रोककर पूछा कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी? 52 वर्षीय जीओपी राष्ट्रपति पद की दावेदार हेली न्यू हैम्पशायर प्राइमरी की पूर्व संध्या पर सेलम के आर्टिसन होटल में अपने समर्थकों से बात कर रही थीं कि आगामी चुनाव में क्या दांव पर लगा है, तभी उस व्यक्ति ने भीड़ से अचानक शादी का प्रस्ताव चिल्लाया, जिसे सुनकर लोग हंसने लगे।

इसे भी पढ़ें: Trump न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव जीतने के करीब, हेली ने दी कड़ी टक्कर

ट्रम्प ने न्यू हैम्पशायर के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल की, जबकि वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन उनके बिल्कुल भी प्रचार न करने के बावजूद डेमोक्रेट के लिए विजयी हुए। लगातार दो जीत के बाद, ट्रम्प ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करना शुरू कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi CEO ने मसौदा सूची से हटाए 47 लाख से अधिक मतदाताओं का फिर से सत्यापन शुरू कराया

Connaught Place प्रदर्शन से पहले Delhi Police ने कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को हिरासत में लिया

घाटे से उबरी Shoppers Stop, दूसरी तिमाही में कमाया 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ Rahul Gandhi पहुंचे कोर्ट का रुख करने, Delhi Police पर साधा निशाना