William Shakespeare Death Anniversary: अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार थे विलियम शेक्सपियर

By अनन्या मिश्रा | Apr 23, 2024

एक बड़ी मशहूर कहावत है कि हमारी किस्मत सितारे नहीं, बल्कि हम खुद ही बनाते हैं। बता दें कि यह कहावत अंग्रेजी के महान विद्धान विलियम शेक्सपियर द्वारा कही गई है। आज ही के दिन यानी की 23 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी रचनाओं से पूरी को अपना दीवाना बना लिया था। वह एक अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक थे। आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर विलियम शेक्सपियर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।

इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 26 अप्रैल 1564 को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। हांलाकि उनकी जन्म से संबंधित कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। वह अंग्रेजी के महाने कवि के तौर पर जाने जाते हैं। शेक्सपियर के पिता जॉन शेक्सपियर सफल व्यापारी थे। वहीं मां मैरी अर्डन एक घरेलू महिला थीं। विलियम अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे। शेक्सपियर ने स्ट्रैटफोर्ड के किंग्स न्यू स्कूल से शुरूआती शिक्षा प्राप्त की थी। 

इसे भी पढ़ें: Charles Darwin Death Anniversary: मानव इतिहास के सबसे बड़े वैज्ञानिक थे चार्ल्स डार्विन, जानिए रोचक बातें

कॅरियर और रचनाएं

शेक्सपियर इतने महान व्यक्ति थे कि लोगों को उनके नाम से नवाजा जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई रचनाएं की थीं। उनके नाटकों का सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया गया। विलियम ने 1592 में अपने कॅरियर की शुरूआत की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत एक नाटककार और अभिनेता के तौर पर की। विलियम ने अपनी दो कविताएं 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित की थी। उनकी यह दोनों कविताएं काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई थीं।

शेक्सपियर ने कई प्रसिद्ध नाटक लिखे जैसे- 'हैमलेट', 'मैकबेथ', 'रोमियो और जूलिएट', 'ओथेलो', 'विंटर्स टेल' आदि। शेक्सपियर के नाटकों का विषय उनके समय के लोगों की संगीत, जीवनशैली, प्रेम और विवाह आदि पर आधारित था। शुरूआती करियर के सात साल तक वह 15 से ज्यादा नाटक लिख चुके थे और प्रकाशित कर चुके थे। उन्होंने साल 1599 में अपना एक खुद का थियेटर बनाया था। इस थियेटर का नाम ग्लोब था।  

शेक्सपियर की रचनाएं

इसके अलावा साल 1590 से 1613 तक विलियम शेक्सपियर ने करीब 37 नाटक लिखे थे। उनके ज्यादातर नाटक हास्य, त्रासदी और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित है। विलियम ने काफी फेमस नाटक जूलियस सीजर लिखा। यह नाटक राजनीति पर आधारित थी। इस नाटक के जरिए उन्होंने बताया था कि अहंकार के परिणाम कैसे घातक सिद्ध हो सकते हैं।

निधन

साल 1613 तक विलियम शेक्सपियर स्ट्रेटफोर्ड से रिटायर हो गए चुके थे। वहीं 23 अप्रैल 1616 को विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया था। शेक्सपियर के निधन से कई लोग हताश हुए थे।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज