विलियमसन को टेलर के आउट होने पर DRS नहीं लेने का अफसोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रविवार को भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच गंवाने के बाद कहा कि अनुभवी रोस टेलर के पगबाधा आउट होने के बाद डीआरएस नहीं लेने का उन्हें अफसोस है। जीत के 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में पंड्या ने फार्म में चल रहे टेलर (एक) को पगबाधा आउट कर दिया जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन हो गया। गेंद टेलर के घुटने के ऊपर लगी थी और मैदानी अंपायर के द्वारा आउट दिये जाने के बाद उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े विलियमसन से बात करने के बाद पवेलियन का रूख कर लिया। टेलीविजन रिप्ले में हालांकि देखा गया कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल रही थी।

 

यह भी पढ़ें: विश्व कप की तैयारी के लिये मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना चाहते थे: रोहित

हरफनमौला जिमी नीशाम भी विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की चपलता से आउट हुये। उनके खिलाफ पगबाधा की अपील हुई और वह क्रीज के बाहर खड़े थे जब तब धोनी ने स्टंप्स बिखेर दी। विलियमसन ने कहा, ‘‘ हां, वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वह ऐसे आउट होना नहीं चाहते थे। यह लापरवाही का नतीजा है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और मिशेल सैंटनर के साथ उनकी साझेदारी से हमें जीत की उम्मीद थी।’’ विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड पर दबाव बनाये रखा।

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्