न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने WTC जीत को बताया खास अहसास, जीत का श्रेय अपने खिलाड़ियों को दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

साउथम्पटन। भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसे ‘खास अहसास’ बताते हुए अपनी सिताराहीन टीम को श्रेय दिया जो मैच में पूरे मैच में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन करने में कामयाब रही। विश्व क्रिकेट के ‘भद्र पुरूषों’ ने दिखा दिया कि वे हमेशा पीछे रहने वालों में से नहीं हैं। भारत जैसी मजबूत टीम कोह राकर वनडे विश्व कप फाइनल 2015 और 2019 हारने के उनके जख्मों पर मरहम लगा होगा। विलियमसन ने भारत पर मिली जीत को सर्वोपरि कहा लेकिन इसे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी उपलब्धि कहने से रूक गए। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं कुछ समय से ही न्यूजीलैंड क्रिकेट का हिस्सा हूं। यह खास अहसास है। पहली बार हमने विश्व खिताब जीता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले दो साल में हमारे 22 खिलाड़ियों , सहयोगी स्टाफ और इस मैच को खेलने वाली टीम ने अहम भूमिका निभाई। हमारे पास हमेशा सितारा खिलाड़ी नहीं होते लेकिन हमने एक ईकाई के रूप में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया।’’

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम