कोहनी की चोट के कारण टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर हो सकते है विलियमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

अबुधाबी। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड को बुधवार को अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने 13 रन से हराया। विलियमसन मैच में फील्डिंग करते दिखे लेकिन एहतियात के तौर पर बल्लेबाजी नहीं की। स्टीड ने कहा कि पहले अभ्यास मैच के बाद विलियमसन की कोहनी की चोट बढ गई है। विलियमसन ने उस मैच में 30 गेंद में 37 रन बनाये थे लेकिन न्यूजीलैंड को तीन विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: धोनी का टीम इंडिया के साथ जुड़ना जीत की गारंटी से कम नहीं, आंकड़े बता रहे माही क्यों हैं महत्वपूर्ण

स्टीड ने कहा ,‘‘केन गेंद को पीटने वाले बल्लेबाजों में से है और वह तैयारी भी ऐसे ही करता है लेकिन कई बार इससे नुकसान हो जाता है। हम सही संतुलन कायम करने की कोशिश में है और परेशानी को बढाना नहीं चाहते।

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध