COVID-19 महामारी के बीच केन विलियमसन ने डाक्टरों को लिखा ये इमोशनल लेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

वेलिंगटन। कोविड 19 महामारी से निपटने में लगे अपने देश के डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने गुरूवार को कहा कि ये लोग सही मायने में समझते हैं कि दबाव क्या है ? ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड ’ में लिखे पत्र में विलियमसन ने डाक्टरों , नर्सों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित किया जो दुनिया भर में 21000 से अधिक जिंदगियां ले चुकी इस महामारी से निपटने में लगे हैं। उन्होंने लिखा ,‘‘पिछले कुछ दिनों से साफ हो गया है कि हम ऐसे स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं जो हमने कभी नहीं देखा है। हम आपके आभारी है। लोग बात करते हैं कि खिलाड़ियों पर प्रदर्शन का दबाव होता है लेकिन असलियत यह है कि हम वह काम करते हैं जिससे हमें प्यार है और हमारी आजीविका चलती है। हम खेलते हैं।’’

न्यूजीलैंड में अभी तक 262 लोग संक्रमित है लेकिन कोई जान नहीं गई है। विलियमसन ने कहा ,‘‘असली दबाव जिदंगियां बचाने के लिये काम करना है। असली दबाव यह है कि अपनी सेहत को जोखिम में डालकर दूसरों को बचाने के लिये काम कर रहे हैं।’’ अपने गरिमामय व्यक्तित्व और खेलभावना के लिये दुनिया भर में प्रशंसक बनाने वाले विलियमसन ने कहा ,‘‘ ऐसा काम सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति ही कर सकते हैं जो अच्छाईको सबसे ऊपर रखते हैं। हम समझ सकते हैं कि जब पूरे देश का समर्थन आपके साथ हो तो कैसा महसूस होता है।हम आपको बताना चाहते हैं कि आप अकेले नहीं हैं , पूरा देश आपके साथ है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हम इससे निकल जायेंगे और इसकी वजह आप ही हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका