सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL का यह सीजन चुनौतीपूर्ण, कप्तान विलियमसन ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यह सत्र उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन इसको लेकर किसी को हायतौबा नहीं मचानी चाहिए। विलियमसन ने डेविड वार्नर से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी लेकिन इससे भी उसका भाग्य नहीं बदला और टीम का इस बार तालिका में अंतिम स्थान पर रहना तय है। विलियमसन ने सनराइजर्स की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘पिचों में काफी भिन्नता है और हमने देखा है कि वे टीम सफल रही जिन्होंने इन पिचों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया। हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि इस पर हायतौबा न मचायें। हमारे लिये यह निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण सत्र रहा। ’’ उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो बहुत चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिससे परेशानियां ही बढ़ती हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां