Wimbledon चैंपियन Marketa Vondrousova पर 4 साल का बैन, डोपिंग टेस्ट से इनकार करना पड़ा भारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2026

विंबलडन की पूर्व चैंपियन मार्केटा वांद्रोसोवा को सोमवार को डोपिंग रोधी परीक्षण से इनकार करने के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया। चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी ने कहा कि जब परीक्षण एजेंट ने बिना अपनी सही पहचान बताए देर रात उनके दरवाजे की घंटी बजाई तो उन्हें ‘मानसिक तनाव’ और डर महसूस हुआ। अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि वांद्रोसोवा ने दिसंबर में परीक्षण कराने से इनकार कर दिया था और यह फैसला एक स्वतंत्र पंचाट ने लिया है।

यानिक सिनर, इगा स्वियातेक और सिमोना हालेप के बाद वांद्रोसोवा डोपिंग मामले में शामिल होने वाली नवीनतम बड़ी टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। वांद्रोसोवा का प्रतिबंध 21 जून 2030 को खत्म होगा। वह इस फैसले के खिलाफ स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट में अपील कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश