फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी को जीताएं, क्षेत्र के रूके विकास को पंख लगाएंगे: अनुराग

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

फतेहपुर। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर का विकास गत चार वर्षों से पूरी तरह रूका पड़ा है, ऐसे में आज जरूरत है यहां बदलाव लाने की। यह बदलाव भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को विधानसभा के उपचुनाव में विजयी बनाकर ही होगा। यह बात आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजा का तालाब में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश के साथ प्रदेश में बेहतरीन कार्य किए हैं। गत चार वर्षों में सरकार ने जनता की उम्मीदों के अनुरूप प्रत्येक कार्य किए हैं। मोदी सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देशभर में करीब 180 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया। इतना ही नहीं मोदी सरकार कोविड वैक्सीन भी आमजन को निशुल्क उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है। आज भारत कोविड का सामना मजबूती के साथ कर रहा है, जिसकी सराहना विदेशों में ही हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सुविधा के लिए मोदी सरकार ने 2 वर्षो में करीब 45 करोड़ बैंक खाते खुलवाए। वहीं किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों को इन योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग का फैसला बुराई पर अच्छाई की जीत , मैडल और टोपी को बाजार से नही शौर्य से प्राप्त किया जाता है: विनोद

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी ने फतेहपुर की जनता से आग्रह किया कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को अपना सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात