बिना एक पैसा खर्च किये चुनाव लड़ना अपने आप में जीत है: मणिपुर की पूर्व पुलिसकर्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

इंफाल|  मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रतिद्वंद्वी से हार गयीं पूर्व पुलिस अधिकारी थॉनाओजाम बृंदा ने कहा है कि ‘बिना एक पैसा खर्च किये’ चुनाव लड़ना ही अपने आप में एक ‘बड़ी जीत’ है। बृंदा ने दावा किया कि वह राज्य के इतिहास में पहली व्यक्ति हैं जो बिना कोई खर्च किये विधानसभा चुनाव लड़ीं।

यासीकुल सीट से भाजपा के सत्यव्रत से हार गयीं जदयू प्रत्याशी ने यह भी कहा कि वह उन लोगों की जरूरतों पर गौर करने के लिए एक ‘परिषद’ बनायेंगी जिन्हें सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है।

बृंदा तब सुर्खियों में आयी थीं जब उन्होंने जून, 2018 में एक हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था एवं चांदेल स्वायत्त जिला परिषद के अध्यक्ष लुखोसी जोउ और सात अन्य की गिरफ्तारी हुई थी।

बृंदा को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कार्रवाई में उनकी भूमिका को लेकर पुलिस पदक प्रदान किया था।

प्रमुख खबरें

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल

Kalyan Jewellers के शेयर चढ़े, UBS ने दिया 900 रुपये का Target Price

वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह