विश्व कप जीतकर लगा जैसे नया जीवन मिल गया: रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्हें लगा कि जैसे नया जीवन मिल गया है। भारत को पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल खेले गए टी20 विश्व कप में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लंबे समय से चले आ रहे इंतजार को खत्म किया था।

रोहित ने अहमदनगर में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करते हुए वहां बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों से कहा,‘‘मैं बहुत अच्छी मराठी नहीं बोलता हूं लेकिन फिर भी प्रयास करूंगा। हमारे लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य था। विश्व कप जीतने के बाद मुझे लगा जैसे नया जीवन मिल गया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम यहां अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि यह अकादमी यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी तैयार करेगी।’’

भारत की बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में शानदार जीत के बाद रोहित और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया गया है। भारत की टीम इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी और फिर पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसका पहला मैच 22 नवंबर से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Norway विदेश मंत्री की Kashmir पर टिप्पणी भारत ने खारिज की; PoK पर जताई चिंता

CBI ने Jaipur और Bikaner में NWR के 5 अधिकारियों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया

AI मानव चेतना का विकल्प न बने: प्रयागराज में बोले Justice Ajit Kumar

Vadodara Court: पत्नी की हत्या में पूर्व Police अधिकारी को उम्रकैद, साथी को 5 साल जेल