सर्दियों में ऐसे करें बालों की देखभाल, बाल रहेंगे मुलायम और चमकदार

By कंचन सिंह | Feb 15, 2020

सर्दियों के मौसम में सिर्फ आपकी त्वचा ही रूखी नहीं हो जाती, बल्कि सर्द हवाएं बालों को भी रूखा और बेजान बना देते हैं। ऐसे में त्वचा की तरह ही इस मौसम में बालों का खास ख्याल रखना ज़रूरी है। बालों की देखभाल के लिए जितना हो सके केमिकल युक्त चीज़ों के इस्तेमाल से बचें और कुदरती चीज़ों का इस्तेमाल करें।

सर्दियों के मौसम में होने वाली समस्याएं

- सर्दियों के मौसम में बाल न सिर्फ रूखे हो जाते हैं, बल्कि हेयर फॉल भी होने लगता है।

- स्कैल्प ड्राई होने के कारण डैंड्रफ की समस्या सर्दियों में आम है।

- स्कैल्प रूखे होने के कारण बाल टूटने लगते हैं। बालों की नमी भी खो जाती है।

इसे भी पढ़ें: यदि आपके बाल हैं पतले तो इन टिप्स से पाइये सही लुक

ऐसे करें बालों की सही देखभाल

- सर्दियों के मौसम में अक्सर हफ्ते में एक दिन बाल धोते हैं इससे बालों में गंदगी जमा हो जाती है। याद रखें बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार धोना बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।

- इस मौसम में डैंड्रफ से बचने के लिए माइल्ड एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें या नींबू के रस में दही में डालकर बालों में लगाएं। इससे डैंड्रफ दूर हो जाएगा। थोड़े से दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाकर 15 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे एक घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे डैंड्रफ तो दूर होगा ही साथ बाल सॉफ्ट भी बनेंगे।

- बालों को झड़ने से बचाने में अंडा भी बहुत फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद वाले हिस्से में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर तेल की तरह बालों में हफ्ते में एक बार मसाज करें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और हेयर फॉल की समस्या खत्म हो जाएगी।

- जिस तरह आप चेहरे को मॉइश्चराइज करते हैं वैसे ही बालों की नमी बनाए रखने के लिए मसाज ज़रूरी है। सर्द मौसम में नियमित रूप से मसाज करने से बाल मुलायम बनते हैं। आप ऑलिय ऑयल या बादाल के तेल से बालों का मसाज कर सकते हैं। ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 बार करें। तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिला दें, इससे यदि डैंड्रफ होगा तो वह खत्म हो जाएगा।

- डैंड्रफ के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और ठंडी के मौसम में डैंड्रफ होना आम है ऐसे में बालो को मज़बूत बनाने के लिए आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल करें। आंवले के रस में एलोवेरा मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से बाल मज़बूत और चमकदार बनते हैं।

- सर्दियों में दोमुंहे बालों की समस्या भी आम है, ऐसे में समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग करवाते रहें।

- बालों को रूखा होने से बचाने के लिए माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें और शैंपू के बाद कंडिशनर लगाना न भूलें।

- धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ से ढंक लें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा