दिल्ली में वापस लौटी सर्दी, रात में गिर सकता है तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान आम तौर पर साफ रहा और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में AAP- कांग्रेस गठबंधन तय, पीसी चाको बोले- दोनों का लक्ष्य BJP को हराना

वातावरण में आर्द्रता का स्तर 93 और 49 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसमविद ने बताया, ‘‘सुबह धुंध रही। आसमान में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।’’राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी के कुछ हिस्सों में कल बारिश भी हुई। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA