माता-पिता ने अपने ही बच्चों को घर में बांधकर रखा, पड़ोसी की मदद से बच्चों को करवाया गया मुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

जयपुर।जयपुर के मुरलीपुरा थानाक्षेत्र में माता पिता द्वारा अपने बच्चों को बांधकर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में घर में कैद छह और 10 वर्ष के दोनों बच्चों को मुक्त करवाया गया। दोनों बच्चों को माता-पिता ने घर में बांध कर रख रखा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को बच्चों के मना करने पर माता-पिता के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई। घर में बंद बच्चों के माता पिता को दौबारा ऐसा नहीं करने के लिये पांबद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों बच्चे शरारती हैं और चूंकि माता-पिता मजदूरी के लिये घर से बाहर जाते हैं, ऐसे में उस दौरान बच्चे घर में सुरक्षित रहे इसलिये उन्हें बांधा गया था।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया