लोगों के संयुक्त प्रयासों से हम कोरोना महामारी पर काबू पाने में भी सफल होंगे: ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि जब भी देश को किसी चुनौती का सामना करना पड़ा है, तब लोगों ने मिलकर इसका सामना किया है और इस बार भी देशवासियों के संयुक्त प्रयासों से हम कोविड-19 महामारी पर काबू पाने मेंसफल होंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष पूरा होने के अवसर बुधवार को संसद भवन का दौरा किया और कहा कि पिछले सात दशकों में अनेक बाधाओं का सामना करते हुए देश में संविधान तथा लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मजबूत हुई है। लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य एवं कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा और राज्यसभा के चैम्बर्स और ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल का दौरा किया। नायडू और बिरला ने इस अवसर पर दोनों सदनों की प्रथम बैठकों से जुड़ीविभिन्न स्मृतियों और अनुभवों के बारे में चर्चा की। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार 13 मई, 1952 को संसद की दोनों सभाओं अर्थात लोकसभा और राज्यसभा की बैठक हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: Lockdown के 50वें दिन MSME के लिए बड़ा ऐलान, PM Cares से प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे 1000 करोड़

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी