सेमीफाइनल में हार के साथ ही टीम इंडिया पर उठने लगे कई सवाल, रोहित शर्मा की भी हो रही आलोचना

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

टी20 विश्व कप के एक अहम नॉकआउट मुकाबले में भारतीय टीम की हार हुई है। इसके साथ ही टीम इंडिया का विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार पूरी तरीके से शर्मनाक रही। यही कारण है कि हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि हमने प्रदर्शन अच्छा नहीं किया। उन्होंने कहा कि नतीजा बेहद निराशाजनक रहा। हमेशा दबाव में अच्छा खेलना होता है। इसके साथ ही इंग्लैंड की जीत का श्रेय उन्होंने जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स को दिया। लेकिन टीम इंडिया की हार के बाद से अब कई सवाल भी उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सारी सुविधाओं से लैस होने के बावजूद भी टीम इंडिया बड़े मुकाबलों में जीत हासिल क्यों नहीं कर पाती?

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच फाइनल के लिए सेमीफाइनल में भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा: मिताली

बड़ी टीमों के खिलाफ उपकप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन अभी भी कुछ खास नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि बड़ी टीमों के साथ बड़ी पारी खेल राहुल कब खेलेंगे? छोटी टीमों के साथ उनकी छोटी पारी की बदौलत टीम में क्यों रखा जा रहा है? कुल मिलाकर देखें तो टीम इंडिया के हार के बाद अब आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। इस टी20 विश्व कप से टीम इंडिया ने 2 चीजें हासिल की है। वह विराट कोहली का फॉर्म और सूर्यकुमार यादव का लगातार शानदार प्रदर्शन। स्टार बल्लेबाजों के बल्ले ऐन मौके पर खामोश रहे, गेंदबाजों को लय नहीं मिल सकी और आईसीसी टूर्नामेंटों में बड़े मैच हारने का भारत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली दस विकेट से हार ने भारतीय टीम का 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने का सपना और दुनिया भर में करोड़ों भारतीयों का दिल भी तोड़ दिया। 

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।