Independence Day | विकसित भारत के संकल्प संग प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | Aug 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस की 'न्यू थीम', समृद्ध-आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा

आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। वह लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे।

प्रमुख खबरें

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा