Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस की 'न्यू थीम', समृद्ध-आत्मनिर्भर भारत की नई दिशा

आज यानी की 15 अगस्त को भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत अंग्रेजों से 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाते हैं और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और सेनानियों को नमन किया जाता है।
आज यानी की 15 अगस्त को भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत अंग्रेजों से 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से आजाद हुआ था। 15 अगस्त के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जोकि देश की प्रगति और दृष्टिकोण को दर्शाता है। वहीं इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी खास है, क्योंकि यह 79वां स्वतंत्रता दिवस है।
थीम
केंद्रीय सरकार ने 13 अगस्त 2025 को घोषणा की थी कि इस साल 15 अगस्त की थीम 'न्यू थीम' रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य 2047 तक एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के बनाने के संकल्प को मजबूत करना है। बता दें कि यह सरकार के 'विकसित भारत विजन' का प्रतीक है। जोकि विकास की मुख्य धारा से हर नागरिक को जोड़ने पर जोर देता है।
79वां स्वतंत्रता दिवस
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। साल 2025 में यह भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन देश भर के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं सुबह लाल किले से प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण और भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होती है। इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाते हैं। साथ ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और सेनानियों को नमन किया जाता है।
अन्य न्यूज़












