ट्रंप की वापसी के साथ ‘टैरिफ’ घरेलू शब्द बन गया है: जयराम रमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद ‘टैरिफ’ (कर) एक घरेलू शब्द बन गया है और उन्होंने इस शब्द की उत्पत्ति साझा की है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ ‘टैरिफ’ शब्द की उत्पत्ति 10वीं-15वीं शताब्दी के दौरान अरब दुनिया के साथ वेनिस के व्यापार से हुई है। अरबी शब्द अर्राफा जिसका अर्थ है सूचित करना , इतालवी टैरिफा की ओर ले गया और फ्रेंच के माध्यम से यह अंग्रेजी में आ गया।”

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सूत्रों ने बताया कि भारत ट्रंप के की अमेरिका प्रथम व्यापार नीति का अध्ययन कर रहा है ताकि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर इसके प्रभाव का आकलन किया जा सके, जो उसका सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा