मुट्ठी में गेहूं-चावल लेकर अखिलेश ने लिया भाजपा को हराने का अन्न संकल्प, किए यह बड़े वादे

By अंकित सिंह | Jan 17, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अब किसानों को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज अखिलेश यादव ने अन्न संकल्प लिया। मुट्ठी में गेहूं और चावल लेकर अखिलेश यादव के साथ कई लोगों ने अन्न संकल्प लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया, उन्हें इस चुनाव में हराएंगे और हटाएंगे। यही हमारा अन्न संकल्प है। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ किसान नेता तेजिंदर सिंह बिक्र भी थे। अखिलेश ने दावा किया कि जब लखीमपुर खीरी कांड हुआ था उस वक्त तेजिंदर भी गाड़ी के टक्कर लगने से जख्मी हुए थे। अन्न संकल्प के दौरान अखिलेश यादव ने किसानों से कई बड़े वादे भी किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो गिफ्ट गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान किए जाएंगे। उन्होंने किसानों को मुफ्त में बिजली देने और ब्याज मुक्त लोन तथा बीमा भी देने की बात कही है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों को सभी फसलों पर MSP, गन्ना किसानों को 15 दिन में उनका भुगतान, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, ब्याज़मुक्त लोन, किसानों के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था को शामिल किया जाएगा। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वे बताएं कि राज्य में कितनी स्मार्ट सिटी बन गई है।

प्रमुख खबरें

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार

तेजस-HTT अंकुर-HTT...HAL का ट्रिपल धमाका, रक्षा मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India