शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मौत, चार घायल

By अभिनय आकाश | May 17, 2025

यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के एक ड्रोन ने एक बस को टक्कर मार दी, जिससे सुमी क्षेत्र में नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हमला मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली बार हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ घंटों बाद हुआ। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में कहा यह सिर्फ़ एक और गोलाबारी नहीं है -यह एक निंदनीय युद्ध अपराध है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने रक्षा मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि रूसी सेना ने सुमी क्षेत्र में यूक्रेनी सैन्य उपकरण मंचन क्षेत्र पर ड्रोन से हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: दो घंटे में ही खत्म हो गई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता, 1,000-1,000 कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

हालांकि, युद्धविराम सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं हो पाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ नतीजों पर चर्चा की। उन्होंने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया, अगर रूस पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता। अल्बानिया में यूरोपीय नेतृत्व की बैठक के दौरान ज़ेलेंस्की ने हिंसा को समाप्त करने के महत्व पर जोर दिया। यूक्रेन जहां बिना शर्त युद्धविराम मांग रहा है तो वहीं, रूस 1,000 कैदियों की अदला-बदली पर अड़ा रहा। इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि अगर इस्तांबुल में वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचती, तो पश्चिमी देश रूस के ऊर्जा क्षेत्र और बैंकों पर नए प्रतिबंध लगाएं। 

प्रमुख खबरें

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!

Prasidh Krishna हैमस्ट्रिंग चोट के कारण New Zealand वनडे सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिल सकता है मौका

नेतन्याहू की होने वाली है प्रचंड जीत! मोदी के एक फोन ने पलट दी बाजी?