आखिर कौन सा था वो दांव, 48 घंटे के भीतर मोदी के 2 बड़े विरोधी बैकफुट पर आ गए, करने लगे इस्तीफे की बात

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2024

इस वक्त देश की राजनीति का मिजाज बिल्कुल बदला नजर आ रहा है। पिछले 48 घंटों में दो राज्य के मुख्यमंत्री बैकफुट पर नजर आ रहे हैं, जिससे लगने लगा है कि देश में अलग तरह की राजनीति देखने को मिल सकती है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि मैं दो दिन के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। ऐसे में अब ममता बनर्जी का भी जिक्र होने लगा है। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ घंटों में दो ऐसे चेहरे नजर आ रहे हैं जो खुद कुर्सी छोड़ने की बात कह रहे हैं। बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर्स को धरने पर बैठे हुए 35 दिन गुजर चुके हैं। ममता दीदी लगातार कोशिश कर रही हैं कि वो बातचीत की टेबल पर बैठें। लेकिन ममता दीदी चाहती थी कि बंद कमरे में मीटिंग हो और इसकी किसी को कानों-कान भनक तक ना लगे। लेकिन डॉक्टर्स लाइव स्ट्रिमिंग की बात पर अड़ गए। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata Blast Update: बम धमाके से दहल उठा बंगाल, उड़ गया हाथ, प्रदेश बीजेपी चीफ ने अमित शाह को लिखा पत्र

इस घटनाक्रम के अगले दिन ही अरविंद केजरीवाल भरे मंच से ऐलान कर देते हैं कि मैं दो दिन बात इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि दोनों के इस्तीफे की बात में फर्क ये है कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि आप कहे तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे के लिए दो दिन की टाइमलाइन भी बता दी है। बात अरविंद केजरीवाल की करें तो बीच के 15 दिन निकाल ले जिस दौरान वो जमानत पर चुनाव प्रचार के लिए बाहर आए थे तो पूरे छह महीने तिहाड़ से काट कर आए हैं। अब वो नवंबर में चुनाव कराए जाने की बात कह रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga