हफ्ते भर में ही योगी के मंदिर पर लग गया ताला, मूर्ति भी गायब

By अजय कुमार,लखनऊ | Sep 26, 2022

लखनऊ। कुछ दिनों पूर्व चर्चा में आया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बंद कर दिया गया है। मंदिर पर ताला लग गया है। इतना ही नहीं मंदिर के अंदर लगी योगी मूर्ति भी गायब है। हालांकि मूर्ति किसने और कैसे गायब की है, इसको लेकर न तो ग्रामीण कुछ बता पा रहे हैं और न ही प्रशासन। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस मंदिर को लेकर काफी नाराज थे,क्योंकि इससे उनकी छवि धूमिल हो रही थी। जिस शख्स ने मंदिर का निर्माण कराया था, वह भी लापता बताया जा रहा है। योगी के मंदिर में ताला लगने और मूर्ति गायब होने की चर्चा जोरों पर है। 

इसे भी पढ़ें: अपराध के खिलाफ योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति, विधेयक में संशोधन, अब गंभीर अपराध के आरोपियों को नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत

राजस्व विभाग के सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में मंदिर निर्माण की जगह आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के अंतर्गत संचालित फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा की निकली। पुलिस व राजस्व टीम की पैमाइश में रुक-रुक कर हो रही बरसात ने बाधा डाल दी। इस कारण अब पैमाइश सोमवार को होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो प्रभाकर के पिता जगन्नाथ मौर्य और एक भाई से पुलिस ने पूछताछ भी की है लेकिन पुलिस इससे भी इनकार कर रही है। पूराकलंदर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पैमाइश की सूचना प्रभाकर मौर्य को दी गई थी लेकिन वह लापता हो गए। मंदिर में मूर्ति भी नहीं मिली। उप जिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि सोमवार को फिर पैमाइश के बाद ही स्पष्ट होगा कि जहां मंदिर बना है वह किस प्रकार की जमीन है। 

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया