योगी आदित्यनाथ ने कहा, त्योहारों के दौरान पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है

Yogii
प्रतिरूप फोटो
ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, बारावफात, दशहरा और दीपावली समेत विभिन्न त्यौहारों के दौरान पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, बारावफात, दशहरा और दीपावली समेत विभिन्न त्यौहारों के दौरान पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारों का आगामी एक माह का समय संवेदनशील है। इसके मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं और पुलिस की गश्त बढ़ायी जाए। आदित्यनाथ ने कहा कि सभी त्यौहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़