Skin Care: बिना पार्लर जाए चेहरे पर आएगा गजब का निखार, ऐसे बनाएं टमाटर स्क्रब फेशियल

By अनन्या मिश्रा | Aug 29, 2025

आजकल की व्यस्त जिंदगी में किसी के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है, लेकिन लोगों को इंस्टेंट ग्लो भी चाहिए होता है। कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक से कहीं किसी फंक्शन में जाना होता है तो स्किन का ग्लो खत्म हो जाता है। वहीं कई बार बाहर जाने का भी मन नहीं करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप बिना पार्लर जाए चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टमाटर के स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लगाकर आप अपनी स्किन को पार्टी में जाने से पहले ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

ऐसे करें स्क्रब फेशियल

मसाज फेशियल का दूसरा स्टेप होता है। इसके लिए टमाटर की प्यूरी लें और फिर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच हंग कर्ड और 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर फेस पर लगाएं। ऊपर की ओर आउटवर्ड डायरेक्शन में मसाज करें। फिर आखिरी में 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को वॉश कर लें।

इंग्रीडिएंट्स के लाभ

टमाटर हमारे चेहरे से टैनिंग को हटाने का काम करता है और ग्लो लाता है। साथ ही यह पोर्स को भी टाइट करता है।

वहीं आटे का चोकर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, यह स्किन को साफ और मुलायत बनाता है।

हंग कर्ड स्किन को नमी और ठंडक देने का काम करता है।

एलोवेरा जेल हमारी स्किन को हाइड्रेट करता है और यह जलन और मुंहासों से भी राहत दिलाता है।

मिल्क पाउडर एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान