शिवसेना का नाम लिये बगैर शाह ने कहा, महाराष्ट्र में राजग को मिलेगा तीन चौथाई बहुमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को यहां एक रैली में कहा कि 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजग को ‘‘तीन चौथाई बहुमत’’ मिलेगा। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण में सहयोगी दल शिवसेना का जिक्र नहीं किया। शाह का बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा और शिवसेना इस चुनाव के लिये सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना का जिक्र किये बगैर कहा, ‘‘महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो गयी है। मुझे यकीन है कि भाजपा को बहुमत मिलेगा। महाराष्ट्र में राजग (भाजपा, शिवसेना और छोटे सहयोगी दलों) को (288 सदस्यीय विधानसभा में) तीन चौथाई बहुमत मिलेगा।’’

शाह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव बाद भी इस पद पर बने रहेंगे। शाह के इस बयान को शिवसेना की अनदेखी करने के तौर पर देखा जा रहा है, जो मुख्यमंत्री पद के लिये पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को अपने उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रही है। शाह ने कहा, ‘‘फडणवीस सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार को दूसरा कार्यकाल मिला और मुझे यकीन है कि मतदाताओं ने फडणवीस को अगला कार्यकाल देने का मन बना लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रविरोधी तत्वों का गढ़ बनी यादवपुर यूनिवर्सिटी पर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत: बंगाल भाजपा

ठाकरे ने हाल में कहा था कि जल्द सीट-बंटवारे की घोषणा होगी। इससे पहले अटकलें थीं कि संभवत: शाह की यात्रा के दौरान सीट-बंटवारे की घोषणा हो सकती है। भाजपा और शिवसेना के नेता साथ चुनाव लड़ने के लिये प्रतिबद्ध हैं लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीटों की संख्या के बंटवारे को लेकर अब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model