फौजी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था। क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था।

उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मृतक अमित की मां कांति देवी ने ममता पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज करायी।

सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ममता को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे। सिंह के अनुसार ममता ने बताया कि अमित शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह अमित से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

वहशी भीड़ का तांडव, हिंदू युवक की सरेआम लिंचिंग, अब 7 हुए गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में बड़ी सुरक्षा खामी उजागर, हाईड्रो प्रोजेक्ट के 29 कर्मचारियों के आतंकी लिंक

उनके लिए बीफ का केवल एक ही मतलब है, केरल CM ने महोत्सव में फिल्म प्रतिबंध को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

घरेलू फेशियल से पाएं पार्लर जैसा निखार, पैसे भी बचें और त्वचा भी दमके!