UP में जादू-टोने के आरोप में महिला से दरिंदगी, पीट-पीटकर गांव में और घुमाया, पुलिस का सख्त कार्रवाई का वादा

By Renu Tiwari | Oct 30, 2025

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी और उसे गांव में घुमाया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार यह घटना दीपावली से एक दिन पहले विगत 19 अक्टूबर को हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो तांत्रिकों के साथ पूजा कर रही थी तभी 10-12 ग्रामीण वहां पहुंच गए और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीड़ ने कथित तौर पर महिला को घसीटा, उसके साथ मारपीट की और गांव में घुमाया। वायरल वीडियो में एक महिला चादर में लिपटी हुई दिख रही है।

इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa IED Blast | पाकिस्तान में फिर बढ़ा आतंकवाद! खैबर पख्तूनख्वा में IED से 6 सैनिक मारे गये, TTP पर गहराया शक

हालांकि ऐसी खबरें थीं कि महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया था लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद महिला ने बदनामी के डर से कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसे बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह महिला डर और शर्म के कारण अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर चली गई।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Montha | मोंथा ने ली 3 जानें, सड़कें-फसलें तबाह, आंध्र प्रदेश के CM ने मृतकों के लिए की 5 लाख मुआवजे की घोषणा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पनियरा थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव भेजी गई। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान भारत जाते समय दुनिया का सबसे ज़्यादा ट्रैक किया जाने वाला विमान था

Shikhar Dhawan Birthday: वो गब्बर जिसने टेस्ट डेब्यू में मचाया था तहलका, जानें शिखर धवन के करियर के अनसुने किस्से

Parliament Winter Session Day 5 Live Updates: लोकसभा में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर आगे विचार और पारित करने की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती