महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, आगर मालवा की घटना

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर निवासी एक दलित महिला ने दो पुलिसकर्मी व उनके एक सहयोगी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले को लेकर आवेदन भी दिया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राकेश सगर ने एसडीओपी को मामले की जांच करने का जिम्मा दिया। वही ज्ञात आरोपी सुसनेर में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों दुर्गा प्रसाद वर्मा व दीपक को शुक्रवार को लाईन अटैच कर दिया गया है, वही तीसरा आरोपी अभी फरार है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आए कोरोना के 397 नये मामले, 35 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि पिड़ावा रोड निवासी पीड़ित महिला द्वारा गत 4 जून 2021 को सुसनेर पुलिस थाने में एक अन्य व्यक्ति पर गिरवी रखे गहने न देने का आवेदन दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि जिसकी जाँच के दौरान 8 जून 2021 की रात 12 बजे के लगभग जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी उसी समय दो पुलिसकर्मियों उसके घर आए जिनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य शिवराज सरकार की प्राथमिकताएँ

जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बड़े अधिकारी से मिलवाने की बात कह कर उसे सुनसान जगह ले गए, जहाँ उन्होंने बारी-बारी से बलात्कार किया। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक की है। वही इस मामले में  शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने भी पीड़ित महिला और सुसनेर एसडीओपी से चर्चा कर कार्रवाई की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार