By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025
आंध्र प्रदेश के राजमुदंरी के बोम्मुरु में रविवार को 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध के सिलसिले में पी. शिव कुमार की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुमार (20) मां और बेटी के साथ रह रहा था और माना जा रहा है कि उसका नाबालिग लड़की के साथ संबंध था।
पुलिस ने बताया कि कुमार, सलमा और नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से एक साथ थे, जबकि सलमा का भाई भी रविवार रात एक बजे तक उनके साथ था। हालांकि, जब सलमा का भाई मीट की दुकान से काम से लौटा, तो उसने उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को बुलाया। हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है।