Bihar में महिला और बेटी का गला रेतकर उतारा गया मौत के घाट, पुलिस को 'धारदार हथियार' से हत्या का संदेह

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2023

अपराध समाचार: पुलिस ने शनिवार (18 नवंबर) को कहा कि बिहार के बक्सर जिले में एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि दोनों पीड़ितों के शव बल्लापुर गांव में उनके आवास पर पाए गए, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी "किसी धारदार हथियार से हत्या" की गई है। मृतकों की पहचान अनिता देवी (29) और उनकी बेटी सोनी कुमारी के रूप में की गई।

 

पति की गैरमौजूदगी में हुई घटना

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब अनिता के पति बब्लू यादव घर पर मौजूद नहीं थे क्योंकि वह भोजपुर के आरा गये हुए थे। अनीता देवी के ससुर, लाला यादव ने पुलिस को बताया कि उनके अन्य बेटों ने उन्हें उनके कमरे के अंदर मृत पाया.. और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुमार ने कहा, ''हमने यादव का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Road Accident | झारखंड के गिरिडीह में कार के पेड़ से टकराने से 5 की मौत, कई लोग गंभीर रुप से घायल

बिहार में ऐसी ही एक और घटना

इस साल की शुरुआत में अगस्त में, कटिहार जिले में एक 35 वर्षीय महिला और उसके 6 और 10 साल के दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अपराध में संदिग्ध भूमिका के लिए मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बेलौन गांव स्थित उनके आवास पर रात में हुई। मृतकों की पहचान फिरोज आलम की पत्नी सादाब जरीन खातून (35) और उनके दो बच्चे फैजान फिरोज (6) और पाया फिरोज (10) के रूप में की गई।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा