केरल के मलप्पुरम में महिला और उसकी बेटी मृत पाई गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

मलप्पुरम जिले के एडप्पल में 59 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी अपने घर में मृत पाई गईं। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। मृतकों की पहचान अनिता कुमारी (59) और उनकी बेटी अंजना (33) के रूप में हुई है, जो किसी गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर थी।

मां का शव एक पेड़ की टहनी से लटका हुआ मिला, जबकि बेटी का शव पानी से भरे ड्रम में मिला। यह चौंकाने वाली घटना आज सुबह सामने आई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा संदेह है कि मां ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी की खराब सेहत के कारण अवसाद में थीं। पुलिस ने कहा कि विस्तृत वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Women Health Care: 40 के बाद महिलाएं न करें सेहत से खिलवाड़, ये 5 Test बचाएंगे Serious Diseases से

ट्रंप के आगे खामनेई का सरेंडर! न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर ग्रीन सिग्नल? US से डील के लिए तेहरान ने बदला अपना रुख

इतिहास में पहली बार, 12 महीने में 5 Trade Deals, क्‍यों हिंदुस्तान संग बिजनेस करने को आतुर है दुनिया

Bangladesh Election: क्या दूसरी आजादी का सपना होगा पूरा? शेख हसीना के निर्वासन के बाद सबसे बड़े चुनाव पर एक नजर