उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में महिला गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2025

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हेरोइन बरामद की है जिसकीअंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सचिन से पूछताछ के बाद जांचकर्ता वंदना तक पहुंचे, जिसने कथित तौर पर मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता से हेरोइन खरीदी और वितरण के लिए छोटे पैकेट बनाकर उसे सुंदर नगरी, नंद नगरी और गाजियाबाद में बेचा।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने 12 मार्च को वंदना के आवास पर छापा मारा और उसे प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के नंद नगरी की रहने वाली वंदना 2024 में सचिन के संपर्क में आई थी और उसने आरोपी को अधिक मुनाफे का वादा कर मादक पदार्थ के धंधे में शामिल कर लिया था।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा