पुलिस से न्याय न मिलने पर महिला ने एसपी ऑफिस में खाया जहर, हालात गंभीर, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर दागा सवाल

By सुयश भट्ट | Mar 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार में पुलिस बेलगाम है। प्रदेश के ऐसे कई थानों में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं जबलपुर के एक थाने में सुनवाई नहीं होने के कारण एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला के जहर खाने की खबर से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी ने एमपी को दिया तोहफा, 5 लाख से ज्यादा गरीबों को कराया गृह प्रवेश 

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि वे पहले थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी थी। लेकिन उन्हें थाने में न्याय नहीं मिला। मंगलवार को संगीता शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। ये भी सामने आया है कि पुलिस परामर्श केंद्र में उनका मामला लंबित है। वहां पर भी कोई समाधान नहीं होने से निराश होकर उन्होंने जहर का सेवन कर लिया।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सूबे की शिवराज सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फरियाद लिखने के लिये चक्कर लगाते लगाते थककर एक महिला ने जबलपुर एस पी आफिस में जहर खाया।इस मामले में किसके घर बुलडोजर चलायेंगे मामाजी। #बुलडोजरवाद

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!