J&K में युवती पर हुए तेजाब हमले को लेकर आक्रोशित दिखी जनता, दोषी को 'फांसी' दो के लगाए नारे

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 24 वर्षीय महिला पर हुए तेजाब हमले की निंदा करते हुए शहर के लोगों ने जहांगीर चौक पर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां दिखाई दीं और उन्होंने 'हमें न्याय चाहिए' और 'अपराधी को फांसी दो' जैसे नारे भी लगाए। 

वहीं अन्य प्रदर्शनकारी ने मांग की कि लड़की पर तेजाब फेंकने वाले को फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लड़के (अपराधी) को सबके सामने फांसी दी जानी चाहिए, जैसे किसी दूसरे देश में दोषियों के साथ व्यवहार किया जाता है। सरकार को कानूनों में संशोधन करना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक 24 वर्षीय महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने सगाई के प्रस्ताव को ठुकराने पर पीड़िता पर तेजाब फेंका। यह घटना मंगलवार को हवाल इलाके की है। अन्य दो गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपराध में मुख्य आरोपी की सहायता की। 

इसे भी पढ़ें: डेयरी किसान बनने के लिए जम्मू के युवा ने कॉर्पोरेट नौकरी को कहा Bye Bye 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक दवा की दुकान पर काम करता है और मंगलवार शाम वह दुकान से छुट्टी लेकर स्कूटर पर उस जगह चला गया, जहां युवती काम करती थी। उसके साथ मोमिन नजीर शेख नाम का एक शख्स भी था। मंगलवार की शाम घर वापस जाते समय आरोपी ने युवती का पीछा किया और उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद वे दुकान पर वापस चला गया।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा