Jharkhand के चतरा में घरेलू विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, शिकायत दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

झारखंड के चतरा जिले में दो गुटों के बीच घरेलू विवाद में 43 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर ककनातू गांव में मंगलवार को हुई।

कुंडा पुलिस थाने के प्रभारी नितेश कुमार प्रसाद ने बताया कि महिला की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी, उसके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई। मृतका की पहचान अंजू देवी के रूप में की गई है।

प्रसाद ने बताया,‘‘ घरेलू मामले को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला के साथ मारपीट की। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

प्रसाद ने बताया कि दोनों गुटों के 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

Vijay Hazare Trophy: रोहित और विराट के बल्ले ने उगला आग, अपनी-अपनी टीम के लिए लगाए शतक

पाकिस्तान के पंजाब में खानाबदोश समुदाय की उपेक्षा, UNHCR की चिंता बढ़ी

ICC Men T20I Rankings: तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे, वरुण चक्रवर्ती का दबदबा बरकरार

सूडान में युद्ध पीड़ितों के लिए यूएई का हाथ, 2 मिलियन डॉलर की स्वास्थ्य मदद का ऐलान