अमेठी के गांव में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पिता का आरोप- दहेज के लिए हत्या

By रेनू तिवारी | Aug 22, 2025

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेड़ से लड़का हुआ एक औरत का शव गांव वालों ने देखा। पूरा गांव ये लाश देखकर परेशान हो गया। गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। सभी हैरान थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी निवासी निशा (26) का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। निशा की 2019 में राजकुमार नामक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। मृतका निशा के पिता शिव नाथ ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया।

इसे भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: द कपिल शो के सेट पर कृष्णा-कीकू में हुई तीखी बहस, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

 

पिता ने आरोप लगाया कि निशा की हत्या की गयी है। शिव नाथ के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग निशा को मारते-पीटते थे, जिसकी शिकायत भी पूर्व थाने में की गयी थी। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के प्रभारी निरीक्षक तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त