आंध्र प्रदेश में महिला ने अपनी सास को जलाकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

विशाखापत्तनम में 30 वर्षीय महिला ने अपनी सास को कुर्सी से बांधा, उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी, पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ललिता ने अपनी सास पर पेट्रोल छिड़का और उन्हें आग के हवाले कर दिया। वह इस बात से नाराज थी कि कनक महालक्ष्मी उसके और उसके पति के बीच विवाद में हस्तक्षेप कर रही थीं।’’

अधिकारी ने बताया कि अपनी दादी को जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते देखकर ललिता की बेटी ने उनके पास जाने का प्रयास किया और इस दौरान वह भी झुलस गई। पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह