Patna Airport में सुरक्षा जांच के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

मुंबई जा रही एक महिला यात्री की पटना हवाई अड्डे पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला स्पाइसजेट की उड़ान में सवार होने के लिए जा रही थी।

शाम करीब 4:40 बजे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा जांच क्षेत्र में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद एक चिकित्सक को तुरंत बुलाया गया और महिला को प्राथमिक उपचार के साथ कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया।

हवाई अड्डा अग्निशमन सेवा को भी इसकी सूचना दी गई और करीब 4:50 बजे एक एम्बुलेंस वहां पहुंच गई। एक अधिकारी ने महिला की पहचान साझा किए बिना बताया, यात्री को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। अग्निशमन दल ने जानकारी दी कि अस्पताल में यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न