Amethi में सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत, पति और बेटा गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

अमेठी जिले में रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग पर थौरी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की एक पशु से टक्कर हो जाने के बाद कार पलट गई और उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, तथा उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पु

पुलिस ने बताया कि उन्हें जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सिकों ने उषा सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिव नंदन सिंह और सुनील कुमार को लखनऊ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी तनुजा पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Voter List विवाद पर Mumbai के Shivaji Park में CJP का विरोध, भारी पुलिस बल हुआ तैनात

Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान

Akash Anand ने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को नकारा, Mayawati को बताया राजनीतिक गुरु

BJP से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर Praveen Jain पर फायरिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार