ठाणे में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे घोड़बंदर रोड पर विजय गार्डन हाउसिंग सोसाइटी के पास एक पुल के नीचे हुई।

कासरवडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुष और महिला एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी स्वाति नामक महिला दूसरे वाहन के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़