मऊ में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पास सड़क दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गयी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना में स्कॉर्पियो सवार मां-बेटे बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें बुलडोजर और हाइड्रा मशीन की मदद से कार से बाहर निकाला गया और जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मां गायत्री को मृत घोषित कर दिया

घायल बेटे प्रशांत पांडेय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि पीड़ित वाराणसी के थाना लक्सा वाराणसी के रहने वाले हैं। मां-बेटे मधुबन तहसील के सूरजपुर में अपने पैतृक गांव आए हुए थे और शाम को वापस बनारस के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन