Gadchiroli में हाथी के हमले में महिला की मौत, दो अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि घायलों का चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल

Maharashtra Local Body Polls 2025: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी