Prabhasakshi NewsRoom: Bareilly के मेयर को फंसाने के लिए महिला ने ऐसा ड्रामा रचा कि फिल्मवाले इस कहानी को हाथोंहाथ लपक लेंगे

By नीरज कुमार दुबे | Apr 10, 2025

आपसी रंजिश में व्यक्ति किसी भी हद तक जा सकता है इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। हम आपको बता दें कि बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम को फंसाने के लिए एक महिला ने ऐसा ताना-बाना बुना कि इसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। संभव है इस कहानी को सुन कर इस पर आधारित कोई फिल्म भी बन जाये। हम आपको बता दें कि बरेली की एक चालीस वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि गत 29 मार्च को कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बलात्कार के बाद उसके सीने में गोली मार दी और उसे मरने के लिए छोड़कर भाग गये। बाद में महिला घायल अवस्था में अस्पताल पहुँची और वहां से पुलिस को फोन कर सारी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी थी और जांच में जो तथ्य सामने आये उसे देखकर पुलिस खुद हैरान रह गयी।

मगर जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो सारा सच सामने आ गया। सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल साक्ष्यों को देखकर पुलिस को पता चला कि महिला ने मेयर को फंसाने के लिए एक झोलाछाप को ढाई हजार रुपए देकर अपने सीने में गोली फिट करवा ली थी ताकि उसके आरोप में दम लगे। पुलिस ने साक्ष्यों को देखने के बाद जब महिला से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। माना जा रहा है कि महिला ने व्यक्तिगत कारणों या किसी अन्य राजनेता के इशारे पर बरेली के मेयर पर इस तरह के आरोप लगाये होंगे ताकि उनकी छवि खराब की जा सके। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस मामले का पूरा सच सामने आ जायेगा।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार