बलिया में महिला ने शौहर पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

बलिया। बलिया जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कनीज फात्मा नामक महिला ने रविवार को बलिया नगर कोतवाली में अपने शौहर महताब आलम पर खुद को तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कनीज का बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड निवासी महताब आलम से साल 2004 में निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिये उसका उत्पीड़न करने लगे।

कनीज का कहना है कि 23 जून 2019 को उसके शौहर और ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में उसने बांसडीह कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला सिविल कोर्ट से होते हुए मध्यस्थता केन्द्र में पहुंचा। उसका आरोप है कि पिछली तीन सितम्बर को वह अपने दो बच्चों के साथ मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अदालत आयी थी। न्यायालय से बाहर निकलने के दौरान पहुंचे उसके शौहर महताब सरेआम उसके साथ गाली-गलौज की और तीन तलाक दे दी।पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!