कोट्टायम में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

केरल में कोट्टायम के पास बृहस्पतिवार को एक महिला अपने घर में मृत पाई गई और उसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान एट्टूमनूर के पास पेरूर निवासी जोस चाको की पत्नी लीना जोस (56) के रूप में हुई है।

एट्टूमनूर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शव पर लगी चोट को देखते हुए वे हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय लीना का पति और एक अन्य बेटा भी घर में मौजूद थे। उसने बताया कि फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया