फिर विवादों में घिरी Angelina Jolie, लॉस एंजिल्स की एक महिला ने लगाए जादू-टोना करने जैसे गंभीर आरोप

By एकता | Nov 19, 2024

अभिनेत्री एंजेलिना जोली के निजी जीवन के कलेश कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ एक वाइनरी एस्टेट को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझी हुई थी। वहीं, अब एक नया कलेश उनके सामने खड़ा है। दरअसल, एक महिला ने एंजेलिना पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं लॉस एंजिल्स की इस महिला ने अभिनेत्री पर सम्मोहन संबंधी धमकियां देने का आरोप भी लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Ray Dolby Ballroom में बेटे नॉक्स के साथ पहुंची Angelina Jolie, लोगों को आई Brad Pitt की याद

द मिरर द्वारा प्राप्त अदालती दस्तावेजों में, अज्ञात महिला का दावा है कि जोली 'मानसिक रूप से पागल है और मेरे साथ संबंध होने का विरोध करती है। जब वह स्पष्ट रूप से विक्षिप्त नहीं है, तो उसे मानसिक-दोषपूर्ण विकार (psycho-defective disorders) हैं। महिला का आरोप है कि अभिनेत्री ने नो-कॉन्टैक्ट ऑर्डर का उल्लंघन करते हुए तस्करी के लिए जादू टोना किया। इन सब के अतिरिक्त, महिला ने दावा किया कि हॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कथित तौर पर अन्य उत्पीड़न-संबंधी अपराधों से जुड़े एक बाल तस्कर की भी सहायता कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: Kanye West को नहीं है अपने बच्चों की कोई फिक्र, Kim Kardashian अकेले ही कर रही सबकी परवरिश

इस महिला ने अपने पिता को अपना गवाह बनाया है। महिला ने दावा किया है कि उसके पिता ने इन व्यवहारों को देखा है। उन्होंने अभिनेत्री पर दूसरे लोगों के बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'तस्करी के लिए गैरकानूनी काम करना बंद करें। इस तथ्य को स्वीकार करें कि लोग आपके व्यवहार से पीड़ित होने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Hollywood

प्रमुख खबरें

Delhi Government ने 25 IPS और DANIPS अफसरों के किए तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Ashwini Vaishnaw ने तय किया लक्ष्य, 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में बनेंगे अपने Brand के फोन

World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

Tibet Earthquake में 16 की मौत, बचाव कार्य में China ने उतारे Satellites और Drones